• Follow Us

अरुण यादव बोले, मप्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहले माफ होगा किसानों का कर्ज

 

इंदौर।देवास जिले में ओलावृष्टि और बारिश के बाद राजस्व और कृषि विभाग के अमले ने फसल नुकसानी का सर्वे शुरू कर दिया है। मंगलवार दाेपहर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने खातेगांव क्षेत्र में दौरा कर ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों को देखा। यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो सबसे पहले प्रदेश में किसानों के कर्ज माफी की योजना चलाई जाएगी।

 

यादव क्षेत्रीय नेताओं के साथ दोपहर में खातेगांव पहुंचे और ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरान किया। वे इंदौर से बांई जगवाड़ा होते हुए खातेगांव पहुंचे यहां कार्यकर्ताओं के साथ वे बारिश में बर्बाद हुई फसलों को देखते खेत पर पहुंचे। वे लवरास, संदलपुर फांटा, दीपगांव, बचखाल, देवला, जियागांव, अमेली, गनोरा गांव पहुंचे और ओला प्रभावित किसानों से मिले। इसके बाद वे सीहोर के लिए रवाना हो गए।

 

फसलों को देखने के बाद अरुण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले 15 सालों से प्रदेश के अन्नदाताओं ने बस वादे ही करते आ रहे हैं। इतनी बार फसल नष्ट हुई, ओलावृष्टि हुई, लेकिन आज तक कई किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। अब सीएम कह रहे हैं कि उत्पादन का भंडारण किया जाएगा, यदि भंडारण की व्यवस्था होती तो हमारी प्याज सड़क पर नहीं फिंकता। अभी भी पूरी तरह से फसलें नष्ट हो चुकी हैं, लेकिन सीएम अभी भी वादे ही कर रहे हैं।

 

पूर्ण खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें या नीचे दी गई लिंक पर जाएं

https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/c-8-LCL-congress-state-president-yadav-visited-crop-waste-dewas-mp-id0505-NOR.html

-->