• Follow Us

01/Jun/2023 – MP का बढ़ा गौरव, मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की 12 यूनिट्स ने जीता अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड – mpbreakingnews.in

एक बार फिर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ा है, प्रदेश में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित 12 यूनिट्स (होटल, रिसोर्ट) को अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मिला है, बड़ी बात ये है कि ये अवार्ड ट्रैवलर्स की चॉइस पर दिया गया है, मप्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।

इन 12 यूनिट्स को मिला अवार्ड
गौरतलब है कि विश्‍व विख्‍यात पर्यटक मार्गदर्शी संस्‍था ‘’ट्रिप एडवाइजर’’ U.S. (यूनाइटेड स्‍टेट ऑफ अमेरिका) के ट्रैवलर्स च्‍वाइस अवॉर्ड-2023 में मध्‍यप्रदेश राज्‍य पर्यटन विकास निगम की 12 इकाइयों ने ट्रिप एडवाइजर्स एनुअल ट्रैवलर्स च्‍वाइस अवार्ड जीता है। निगम के प्रबंध संचालक कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पलाश रेसीडेंसी भोपाल, बघीरा जंगल रिसॉर्ट मोचा, बायसन रिसॉर्ट मढ़ई, कलचुरी रेसीडेंसी जबलपुर, रॉक एण्‍ड मनोर पचमढ़ी, चंपक बंगलो पचमढ़ी, ग्‍लेन व्‍यू पचमढी, होटल अमलतास पचमढ़ी, शीशमहल ओरछा, व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज़ बांधवगढ़ एवं तानसेन रेसीडेंसी ग्‍वालियर को अवॉर्ड मिला है। वहीं निगम की ओरछा स्थित इकाई बेतवा रिट्रीट ने संस्‍था का ‘’बेस्‍ट ऑफ बेस्‍ट’’ अवार्ड 2023 जीता है।

Read full news on mpbreakingnews.in

-->